गायब रहती हैं शिक्षिका, भगवान भरोसे सलेथू प्राथमिक विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था।। Raebareli news ।।

 

स्कूल से गायब रहने की है बुरी आदत

ड्यूटी में मनमानी नहीं जिम्मेदारी जरूरी है

लखनऊ छोड़ने का नहीं करता मन खुद की नौकरी खुद करनी पड़ती है

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: लखनऊ से रोज अप डाउन करने वाली महराजगंज विकासखंड के सलेथू गांव के प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका आए दिन स्कूल से गायब रहकर कौन सा संदेश समाज और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को देना चाहती हैं। माना कि, डिप्टी साहब के रहमों करम पर यह सुविधा मुहैया है। लेकिन शिक्षक होने वाले आदर्श और समाज को आईना दिखाने वाले गुण पद्मा के महत्व को नहीं भूल जाना चाहिए। अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत और सजग रहने की बात नहीं भूलनी चाहिए। स्कूल से प्राय: गायब रहने में स्थानीय समाज एवं अभिभावक, प्रधानाध्यापक से जवाब मांग जा रहा है। जब आज दिन बुधवार को सुबह 10:45 बजे सलेथू प्राथमिक विद्यालय में सन्नाटा पसरा था, ग्रामीणों की शिकायत पर मीडिया से जुड़े लोग स्कूल पहुंचे तो, शिक्षामित्र चंद्रावती रसोईया में मौजूद मिली। जबकि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका लखनऊ से स्कूल नहीं पहुंची थी।


   आपको बता दें कि, शिक्षा मित्र ने मीडिया को बताया कि, उनकी गाड़ी खराब हो गई है। इसलिए देर हो रही है। मीडिया से जुड़े लोगों ने जब प्रधानाध्यापिका ज्योति से दूरभाष पर बात की, तो तब उन्होंने कहा कि, वे आज अवकाश पर हैं। लेकिन स्कूल में पता करने पर पता चला कि, उनकी छुट्टी का ना, तो कोई प्रार्थना पत्र है, और ना ही स्कूल के पत्रव्यवहार पंजिका में उनके स्कूल का कोई विवरण मिला।

     यहां आपको यह बताना जरूरी हो गया है कि, प्रधानाध्यापिका ज्योति की सलेथू गांव में चर्चा है कि, वह कभी कभार स्कूल जाती है। बाकी स्कूल तो शिक्षामित्र ही चलाता है। वह लखनऊ की चाकचौबंद के बाहर नहीं निकल पाती। इसके पीछे स्थानी खंड शिक्षा अधिकारी की कृपा मानी जा रही है। यह भी पता चला है कि, डिप्टी साहब की कृपा दृष्टि उन्हीं अध्यापकों पर होती है, जो तनखा मिलने के समय उनसे मिल लेते हैं और अपना हिसाब किताब साफ रखते हैं। उन्हें स्कूल आने की बराबर छूट मिलती रहती है। इस समय स्थानीय साहब छुट्टी पर हैं। तब उनके चाहने वालों पर संकट मंडरा रहा है। 

     इस मामले में प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी पदम शेखर मौर्या से इस बाबत बात की गई, तो उन्होंने कहा कि, इसके पहले भी उन्हे सलेथू स्कूल की शिकायत मिली है, वे प्रधानाध्यापक सलेथू को नोटिस भेज कर स्पष्टीकरण मांग लेगें, और विधिक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ