महराजगंज क्षेत्र में लेखपाल सहित दो कोरोना संक्रमित मिलने से मचा हड़कंप।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र में लेखपाल सहित दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। फलस्वरूप तहसील परिसर को आज पुनः 1 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। जबकि दूसरे मामले में अध्यापक पत्नी के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर उन्हें लखनऊ के लेवल 3 मेयो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा एमएमयू टीम द्वारा बड़ी तादाद में जांच कराई गई है।

     आपको बता दें कि, तहसील में बीती रात तहसील के एक और वरिष्ठ लेखपाल खांसी जुखाम बुखार जैसी शिकायतें होने पर अपनी जांच कराई, तो रायबरेली में हुई जांच में वह कोरोना संक्रमित पाया गया। तत्काल उसे इलाज के लिए  हॉस्पिटल भेज दिया गया है। जबकि घेरा में रहने वाली अध्यापक की पत्नी जिनकी उम्र 50 साल लगभग है। लखनऊ में जांच कराई, उसमें वह पॉजिटिव पाई गई। हालत नाजुक होने पर उन्हें लेवल 3 के में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी देते हुए कोरौना नियंत्रण प्रभारी कमल श्रीवास्तव ने बताया कि, आज एमएमयू टीम को ब्लॉक क्षेत्र के अहमदाबाद मजरे राघोपुर गांव में भेज कर 84 लोगों का rt-pcr टेस्ट कराया गया है। इसके अलावा महराजगंज सीएचसी पर भी 20 लोगों का  rt-pcr टेस्ट कराया गया, साथ ही 16 लोगों का एंटीजन टेस्ट किट द्वारा परीक्षण कराया गया है।

     तहसील में लेखपाल के संक्रमित पाए जाने के बाद पूरी तहसील को आज दिन भर के लिए बंद कर दिया गया है। तहसीलदार विनोद कुमार सिंह की अगुवाई में पूरी तहसील का एक बार पुनः सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ