रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील महराजगंज में तैनात नायब तहसीलदार रामकिशोर वर्मा को राजस्व परिषद द्वारा तहसीलदार के पद पर प्रोन्नत किए जाने के बाद उनकी नई नियुक्ति महराजगंज तहसील में ही तहसीलदार न्यायिक के पद पर की गई है। उन्होंने नए पद पर कार्य ग्रहण कर लिया है।
आपको बता दें कि, तहसील सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्री वर्मा की शासन द्वारा 60 लोगों को नायब तहसीलदार से तहसीलदार बनाने के लिए राजस्व परिषद से आदेश सभी जिला मुख्यालयों को आ गया था, क्योंकि श्री वर्मा के सेवाकाल आगामी नवंबर माह में खत्म हो रहा है। इस स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव द्वारा महराजगंज तहसील में रिक्त पड़े तहसीलदार न्याय के पद पर ही तैनात रखने के आदेश जारी कर दिए हैं।

0 टिप्पणियाँ