शक्तिशाली शेर की सवारी करते हैं। इसलिए महिलाओं को डरने की जरूरत नहीं है-एसडीएम

 

शक्ति अभियान में CO राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बालिकाओं की तुलना आदि शक्ति दुर्गा से की

बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार 

शिवगढ/रायबरेली: मिशन शक्ति अभियान के तहत शिवगढ़ के शिव कुमार त्रिवेदी कैरियर प्लस इंटर कॉलेज में विद्यालय की बालिकाओं को जागरूक करने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में विद्यालय की छात्राएं मौजूद रही।

     आपको बता दें कि, बुधवार को शिवकुमार त्रिवेदी कैरियर प्लस इंटर कॉलेज शिवगढ़ में एसडीएम विनय कुमार मिश्रा व सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी की अध्यक्षता में मिशन शक्ति अभियान के तहत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में विद्यालय की बालिकाओं को जागरुक किया गया। बालिकाओं को जागरूक करते हुए राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बालिकाओं की तुलना आदि शक्ति दुर्गा से की। उन्होंने कहा कि, बालिका और महिलाएं किसी से कम नहीं है। अगर बालिकाओं महिलाओं को कोई छेड़ रहा है, तो आप लोग हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

    तो वहीं एसडीएम विनय कुमार मिश्रा ने कहा कि, मां दुर्गा की सवारी शेर है। शक्तिशाली शेर की सवारी करते हैं। इसलिए महिलाओं को डरने की जरूरत नहीं है। शासन प्रशासन के सभी अधिकारी महिलाओं के साथ खड़े हैं। आप लोगों को निडर होकर अपना काम करना होगा।

     नायब तहसीलदार ऋषि कुमार मिश्र ने कहा कि, देवभूमि भारत है, और भारत को मां कहा गया है। विश्व में किसी भी देश  को मां के नाम से नहीं जाना जाता है। किंतु धरती मां  सम्मान सदैव होता रहा है। नारी कभी कमजोर नहीं रही, अबला नहीं रही, बस थोड़ी जागरूकता की जरूरत है ।आप लोग डर कर नहीं मुकाबला डटकर करें। अपराधियों को सजा अवश्य मिलेगी। 

     तहसील से आए वरिष्ठ अधिवक्ता विद्यासागर अवस्थी ने नारी जागरूकता के संदर्भ में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि, नारियों के लिए सरकार ने 1090, 112, 181 जैसी सुविधाएं दे रखी हैं। यही नहीं यदि किसी प्रकार की कोई असुविधा होती है, तो वर्तमान सरकार ने एंटी रोमियो टीम बनाकर आपके बीच में भेज दिया है। जैसे ही किसी लड़की को कोई असुविधा होती है, वह बेहिचक अपनी शिकायत प्रभावी नंबरों पर और पुलिस की महिला अधिकारियों से कर सकती हैं। उनके नाम को प्रकाश में नहीं लाया जाएगा, और संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अपराधी पर कार्यवाही भी की जाएगी।

     इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक प्रदीप कुमार त्रिवेदी, अजय कुमार दीक्षित, विनोद मिश्रा, थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार यादव, एसआई राम कृपाल सिंह सहित विद्यालय के अध्यापक व छात्राएं मौजूद रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ