मंडल स्तर पर चल रहे प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे चरण का गुरुवार से हुआ आगाज।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

सुल्तानपुर: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का मंडल स्तर पर चल रहे प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे चरण का गुरुवार से आगाज हुआ। धनपतगंज मंडल के गुरुकुल अकैडमी में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

    आपको बता दें कि, पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉक्टर आर ए वर्मा ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित वैचारिक पार्टी है, जहां सभी निर्णय सामूहिकता के आधार पर लिए जाते हैं। कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ स्तंभ है। 21 अक्टूबर 1951 में जनसंघ के रूप में देश में जनसेवा एवं मूल्यों की राजनीति के लिए रोपित छोटे से पौध ने आज भाजपा के रूप में बट वृक्ष का रूप ले लिया है। इस राष्ट्र को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाने के लिए  हम सभी कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं।


     प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संदीप तिवारी तथा संचालन मंडल महामंत्री सूर्य नारायण पांडेय व विनोद चौहान ने अलग-अलग सत्रों में किया। वर्ग को विधायक सूर्यभान सिंह ,मंडल प्रभारी अरविंद पांडे, जिला उपाध्यक्ष राम भुवन मिश्र, प्रवीण अग्रवाल, भाजपा नेता उमा रमण सिंह ने अलग-अलग विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। इसी क्रम में गुरुवार को ही सेमरी, राहुल नगर तथा अर्जुनपुर मंडल में भी कार्यकर्ता प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ, 2 दिन तक चलने वाले इन प्रशिक्षण वर्गों का शुक्रवार को सांय काल 5:00 बजे समापन होगा। 

    भाजपा के जिला सहमीडिया प्रभारी अशोक सिंह ने बताया कि, प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ भाजपा नेताओं द्वारा अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षित करेंगे। अर्जुनपुर मंडल में आयोजित कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने किया। जहां पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री कृपा शंकर मिश्र प्रशिक्षण प्रभारी के रूप में तथा पार्टी के जिला महामंत्री सुशील त्रिपाठी व विजय त्रिपाठी, भाजपा नेता लक्ष्मीकांत तिवारी, जिला मंत्री जगदीश चौरसिया तथा अमेठी से आए भाजपा नेता अतुल ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति तथा प्रशिक्षण के विषयों से कार्यकर्ताओं को दक्ष किया।   सेमरी मंडल में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने किया। सेमरी मंडल में भी कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ इसी क्रम में राहुल नगर मंडल की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ब्रह्मा देव सिंह ने किया। जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता ऋषिकेश ओझा मंडल प्रशिक्षण प्रभारी थे।

     सिमरी मंडल के प्रशिक्षण प्रभारी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष बब्बन सिंह थे। पार्टी के कार्यकर्ता प्रशिक्षण का चौथा चरण 24 अक्टूबर से प्रारंभ होगा। गुरुवार को आज राम प्रारंभ हुए प्रशिक्षण वर्ग का 23 अक्टूबर को समापन होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ