मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित
रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: स्थानीय कस्बा स्थित दयानंद पीजी कॉलेज में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित महिलाओं के सम्मान सुरक्षा को समर्पित मिशन शक्ति के तत्वाधान में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का संयोजन एनएसएस विभाग ने किया। जिसमें एसडीएम महराजगंज विनय मिश्रा, राघवेंद्र चतुर्वेदी क्षेत्राधिकारी महराजगंज, चिकित्सा प्रभारी और उनकी टीम, थानाध्यक्ष बछरावां, एंटी रोमियो प्रभारी और उनकी टीम, उपस्थित रही, आयोजित कार्यक्रम में महिला सुरक्षा सेवा सम्मान घरेलू हिंसा आदि के संदर्भ में आवश्यक जानकारी दी गई।
आपको बता दें कि, बछरावां चिकित्सा अधिकारी और उनकी टीम ने भ्रूण हत्या उचित पोषण आदि के बारे में विस्तार से बताया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि, "महिला सशक्तिकरण के सपने को पूरा करना ही तरक्की की राह पर आगे बढ़ना है। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए हमें दृढ़ संकल्पित होना चाहिए।" एसडीएम विनय मिश्रा ने कहा कि, महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई कानून हैं, परन्तु समाज के सभी लोगों की सकारात्मक सोच से ही इसे सफल कानून बनाया जा सकता हैं। इस आयोजन में कोविड-19 प्रोटोकाल का विशेष ध्यान रखा गया।
डॉ कल्पना श्रीवास्तव ने कहा कि, आज के दौर में बेटियों को शारीरिक और मानसिक तौर पर सशक्त बनाने की आवश्यकता है।कार्यक्रम अधिकारी डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने महिलाओं को मातृ शक्ति के रूप में बताया कि, राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडलिस्ट शिवानी साहू एवं आर्यन अभिषेक ने एनएसएस छात्राओं को मार्शल आर्ट के गुर सिखाए।
इस मौके पर परीक्षा प्रभारी डॉ शिशिर श्रीवास्तव, डॉ विष्णु चंद्र श्रीवास्तव, डॉ सत्येंद्र सिंह राठौर, सुखबीर सिंह एवं एनएसएस स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट, रोवर्स रेंजर्स, महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ