प्रदीप पांडेय हत्याकांड के दो आरोपियों पर पुलिस ने किया गैंगेस्टर की कार्यवाही।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: पुलिस ने दौतरा गांव के हरपालपुर गांव निवासी प्रदीप पांडेय हत्याकांड में नामजद दो अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगेस्टर की कार्यवाही करा दी है। मामले में अभियुक्तों ने प्रदीप पांडे की बोलेरो गाड़ी को बुकिंग पर ले जाने के बहाने प्रदीप पांडेय की हत्या कर शव को फेंक दिया था, और बोलेरो लूट कर चलते बने थे। बाद में महराजगंज पुलिस की सक्रियता से मामले का खुलासा हुआ था, और दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बोलेरो बरामद करते हुए उन्हें जेल भेज दिया था, तथा उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही प्रस्तावित की थी। जिलाधिकारी की मंजूरी मिल जाने के बाद दोनों अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट लगा दिया गया है।

    आपको बता दें कि, यह जानकारी देते हुए महराजगंज कोतवाल श्रीराम ने बताया कि, घटना में प्रदीप पांडेय पुत्र प्रमोद पांडेय निवासी हरपालपुर दौतरा की बोलेरो गाड़ी को अभियुक्त रंजीत लोनिया पुत्र सिद्धेश्वर निवासी ग्राम लालगंज मजरे मोन थाना महराजगंज ने अपने सहयोगी रवि सिंह पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम लोनार मजरे बघेल थाना महराजगंज के साथ मिलकर बुकिंग में गाड़ी ले गए थे, और सुनसान जगह पर ड्राइवर को मौत के घाट उतार कर शव को नैया नाले के किनारे फेंक दिया था, तथा बोलेरो लेकर भाग गए थे।

     पुलिस और एसओजी की टीम ने बड़ी सूझबूझ से मामले का खुलासा कर दिया तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई बोलेरो बरामद कर ली थी। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई ने महराजगंज पुलिस की कार्यवाही पर संतोष जताते हुए दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करने का निर्देश दिया था। इसके उपरांत जब नए एसपी श्लोक कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया और मामलों की समीक्षा के दौरान यह फाइल देखी, तो उन्होंने क्षेत्राधिकारी महराजगंज राघवेंद्र चतुर्वेदी और कोतवाल श्रीराम को निर्देश दिया था कि, अभियुक्तों के विरुद्ध लंबित पड़ी गैंगेस्टर की कार्यवाही को तुरंत पूरा किया जाए। इसी क्रम में हरकत में आई महराजगंज पुलिस ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ