महराजगंज पुलिस की गिरफ्त में 18 किलो धनिया चुराने वाला अभियुक्त।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कस्बा महराजगंज में एक व्यापारी की दुकान से 18 किलोग्राम धनिया चुरा ले जाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसके कब्जे से धनिया बरामद करने का दावा किया है।

     आपको बता दें कि, विगत बुधवार को कस्बा निवासी सैयद अली ने पुलिस को दी गई सूचना में आरोप लगाया था कि, उनके यहां गल्ला खरीद करने के बहाने गांव मजगवां थाना हरचंदपुर निवासी कुलराज पुत्र प्रवीण कुमार आया था। जब व्यापारी किसी काम से दुकान के अंदर चला गया, तो अभियुक्त उसकी 18 किलो धनिया की बोरी चुराकर चलता बना। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियुक्त के गांव पहुंचकर पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए धनिया बरामद करा दी है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ