वरिष्ठ भाजपा नेता व राष्ट्रीय परिषद के पूर्व सदस्य रामशंकर वर्मा की पत्नी शांति वर्मा का निधन।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: भाजपा के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय परिषद के पूर्व सदस्य रामशंकर वर्मा की पत्नी शांति वर्मा 80 का आज यहां उनके पैतृक आवास पर हृदय गति रुकने से देहावसान हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही उनके अंतिम दर्शन करने वालों का तांता लग गया। 

     आपको बता दें कि, इस मौके पर पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक राजा राम त्यागी, लोकतंत्र सेनानी सत्यनारायण गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख रमेश अवस्थी, भाजपा नेत्री सुधा अवस्थी, पूर्व चेयरमैन राजेश रस्तोगी, श्यामलाल साहू, वैद्य प्रदुमन त्रिपाठी, सभासद अंकुर वैश्य, विनीत गुप्ता, हीरालाल पासी, सूर्य प्रकाश वर्मा, विजय धोनी, अरविंद त्रिपाठी सहित बड़ी तादाद में लोगों ने घर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

     इसके उपरांत डलमऊ गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी अपनी दुकानें बंद रखीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ