रजनीकांत अवस्थी
धम्मौर/सुल्तानपुर: भाजपा कार्यकर्ता आधारित वैचारिक पार्टी है, जिसमें बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक में संवाद होता है। यह बातें पार्टी के जिला मंत्री संदीप सिंह ने बुधवार को भाजपा धम्मौर मंडल के कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करते हुए कही।
आपको बता दें कि, पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, कार्यकर्ताओं को पार्टी की कार्यपद्धती समझने के लिए यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि, भाजपा सामूहिकता, पारस्परिकता, और अनामिकता का विकास कार्यकर्ताओं में करती है। भाजपा सर्व स्पर्शी, सर्वव्यापी संगठन है। जिसे सर्वग्राही संगठन के रूप में हम सभी को खड़ा करना है।
प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को विभिन्न भाजपा नेताओं द्वारा प्रशिक्षक के रूप में भाजपा का इतिहास एवं विकास, हमारा विचार परिवार, भारत की वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचारधारा, व्यक्तित्व विकास, पिछले 6 सालों में हुए अंत्योदय प्रयास, सुरक्षा समर्थक था, के साथ आत्मनिर्भरता, सोशल मीडिया का उपयोग। हमारी कार्य पद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका आदि विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। मंगलवार से प्रारंभ हुई इस प्रशिक्षण वर्ग का बुधवार को समापन हुआ।
पार्टी के जिला सहप्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि, पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉक्टर आर ए वर्मा के कुशल निर्देशन में जिले के 26 मंडलों में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग का अलग-अलग तिथियों तथा अलग-अलग स्थानों पर आयोजन चल रहा है। धम्मौर मंडल के कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस पार्टी के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य डॉक्टर एमपी सिंह, जिले के प्रशिक्षण प्रमुख इंद्र देव मिश्र, जिला सहमीडिया प्रभारी अशोक सिंह तथा सम्मेलन की मंडल संयोजक उमा शर्मा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा काशी क्षेत्र तथा समापन दिवस पर पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी, पार्टी जिला कार्यसमिति के सदस्य डॉ अनुराग पांडे तथा पार्टी के जिला मंत्री संदीप सिंह विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।
2 दिनों तक चले इस वर्ग की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नंद लाल पाल तथा वर्ग का संचालन मंडल महामंत्री सुनील पांडे ने किया। प्रशिक्षण वर्ग में सेक्टर प्रभारी, सेक्टर संयोजक, मंडल पदाधिकारी शामिल रहे।

0 टिप्पणियाँ