रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: स्थानी कस्बे के अंदर लखनऊ इलाहाबाद राजमार्ग पर बना ओवर ब्रिज फिर एक युवक को मरणासन्न स्थिति में पहुंचाने का जिम्मेदार बन गया। आज फिर इंजीनियरों की नासमझी के कारण पुल के ऊपर का मोड़ लखनऊ से रायबरेली जा रहा एक युवक पुल से नीचे आ गिरा जीसे गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
आपको बता दें कि, घटनाक्रम के अनुसार गर्जन का पुरवा रायबरेली निवासी शिवा 25 पुत्र शारदा प्रसाद किसी काम से मोटरसाइकिल द्वारा लखनऊ गया हुआ था। आज वह रायबरेली के लिए वापस आ रहा था, जैसे ही उसकी मोटरसाइकिल पुल के मोड़ पर पहुंची, तभी वह अनियंत्रित हो गई, और युवक पुल के नीचे जा गिरा। युवक के गिरते ही वहां मौजूद लोग दौड़ पड़े। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, और गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी बछरावां लाया गया। परंतु उसकी स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। घायल युवक के दोनों पैर व हाथ पूरी तरह बेकार हो चुके हैं। चेहरा भी काफी हद तक विकृत हो चुका था। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
ज्ञात हो कि, यह पुल अब तक कितने ही लोगों की जान ले चुका है। परंतु अधिकारी मूकदर्शक बने हुए है। दरसल पुल निर्माण के समय इंजीनियरों के द्वारा ध्यान न देते हुए एक़ ऐसा मोड़ दे दिया गया। जो घातक साबित हो गया। वाहन चालक जैसे ही पुल पर तेज गति के साथ चढता है, मोड़ पर आकर वह संभल नहीं पाता और वह नीचे गिर जाता है। जानकारों का मानना है कि, अगर अधिकारी चाहे तो, इन दुर्घटनाओं में लोगों को मरने से रोकने के लिए पुल के नीचे एक ऐसी मोटी जाली लगवा कर कुछ भार रोकने में सक्षम बना सकते हैं। अधिकारियों द्वारा अगर यह व्यवस्था कर दी जाती है, तो दुर्घटना ग्रस्त होने वाले वाहन तथा चालक उसी जाली पर जाकर रुक जाएंगे, और मौत के मुंह में जाने से बच जाएंगे। परंतु अधिकारियों की उदासीनता के चलते ऐसा नहीं प्रतीत होता कि, यह संभव हो पाएगा।




0 टिप्पणियाँ