ओसाह प्रधान ने विद्युत समस्याओं को लेकर SDM को दिया 3 सूत्रीय ज्ञापन
रजनीकान्त अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: शिवगढ़ क्षेत्र की ओसाह प्रधान सुनीता त्रिवेदी ने इंचार्ज उप जिलाधिकारी महराजगंज को राज्यपाल को संबोधित 3 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर विद्युत समस्या का निराकरण कराने की मांग की है।
आपको बता दें कि, दिए ज्ञापन में ग्राम प्रधान सुनीता त्रिवेदी ने लिखा है कि, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र ओसाह की स्थापना के लिए ग्राम पंचायत ओसाह द्वारा प्रस्ताव करके नि:शुल्क भूमि उपलब्ध कराई गई थी। ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायत ओसाह को टाउन एरिया की भांति विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जाए। 11000 केवी लाइन भूमिधरी किसानों के खेतों में पोल गाड़कर खींची गई है। जिसका सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिया जाए, अथवा किसानों को नि:शुल्क घरेलू एवं ट्यूबवेल कनेक्शन दिया जाए। दिए गए ज्ञापन में आगे लिखा है कि, विद्युत उपकेंद्र के लिए ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्ताव करके नि:शुल्क भूमि उपलब्ध कराई गई है। इसलिए 50 प्रतिशत संविदा कर्मियों की भर्ती ओसाह ग्राम पंचायत से की जाए।
ग्राम प्रधान सुनीता त्रिवेदी का कहना है कि, ऐसा करने से ग्राम पंचायत के युवाओं को रोजगार मिलेगा। जिससे कुछ स्तर तक बेरोजगारी की समस्या दूर होगी। ग्राम प्रधान सुनीता त्रिवेदी द्वारा दिए गए इस ज्ञापन को लेकर ग्रामीणों ने प्रधान सुनीता त्रिवेदी के प्रति आभार प्रकट किया है।

0 टिप्पणियाँ