रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव अनवरगंज मजरे ज्योना में घर के अंदर बिजली का करंट लगने से 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मामले की जानकारी आज दिन में 11:00 बजे उस समय हुई, जब बटाई पर खेती करने वाले ने महिला का दरवाजा खटखटाया, बहुत प्रयास के बाद दरवाजा नहीं खुला, तो ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान की मदद से दरवाजा तोड़ कर देखा मृत महिला जमीन पर पडी मिली। हाथ में बिजली का तार लिपटा हुआ था। परिजनों बगैर पुलिस को सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी फूलमती 65 विधवा श्रीनाथ गांव में अपने मकान में अकेले रहती थी। उसके तीन लड़के और तीन लड़कियां हैं, जो बाहर रहते थे। लड़कियों की शादी हो चुकी है। महिला के बारे में लोगों ने बताया कि, वह सोमवार को दिन में पानी लेकर अंदर खाना बनाने गई। फिर उसके बाद वह नहीं देखी गई।
सुबह 11:00 बजे जब बटाई दार उसके घर पर फसल का बटवारा करने के लिए बुलाने गया, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर कुंडी खटखटाने के बाद दरवाजा नहीं खुला, तो जानकारी ग्राम पधान पति समेत आस पास के लोगों को दी गई। इसके अलावा पड़ोस में रहने वाली उसकी लड़की को बुलाकर कारीगर की मदद से दरवाजा खोला गया, तो महिला घर के आंगन में मरी पड़ी थी। बिजली का तार उसके हाथ में लिपटा हुआ था, तथा जलने का निशान बना हुआ था। और पंखा उसके बगल गिरा पड़ा हुआ था। सूचना पर उसका एक लड़का अयोध्या के गांव आ गया है, और परिजनों ने ग्रामीणों से सलाह कर फूलमती का अंतिम संस्कार कर दिया।

0 टिप्पणियाँ