मिशन शक्ति के प्रचार प्रसार के लिए महराजगंज के प्रशासन व पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वपूर्ण महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति के प्रचार प्रसार के लिए प्रशासन और पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में आज मंगलवार की शाम महराजगंज कस्बे के राजा चंद्रचूड़ सिंह विद्यापीठ इंटर कॉलेज में सर्किल महराजगंज क्षेत्र के दर्जनों विद्यालयों के छात्र छात्राओं और अध्यापकों के साथ उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा तथा सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा के साथ-साथ छात्र-छात्राओं में सुरक्षा के बारे में सतर्कता और साहस के साथ  स्थितियों का सामना करने के बारे में जानकारी दी गई।


    आपको बता दें कि, कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम विनय कुमार मिश्रा ने करते हुए कहा कि, प्रदेश सरकार की मंशा है कि, इस समाज में महिलाओं में जागरूकता पैदा कर उन्हें स्वावलंबी बनाया जाए, तथा उन्हें उनकी सुरक्षा के लिए बनाए गए कानून और किस तरह वह कानून की मदद ले सकती हैं, इनकी जानकारी दी जा रही है। शासन और प्रशासन जन सहयोग के साथ वह माहौल बनाना चाहता है। जिसमें हमारी बेटियों, हमारी महिलाओं को कोई प्रताड़ित न कर सके।


  वहीं सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि, महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा कई कानून बनाए गए हैं। महिला हेल्पलाइन बनाई गई है, साथ ही साथ कानून के बारे में महिलाएं विशेष कर किशोरियां और छात्राओं को जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने एंटी रोमियो स्क्वायड की भी विस्तार से जानकारी दी। 


    इस मौके पर प्रशासन ने पुलिस हमारी मित्र कैसे है, इस विषय पर एक व्याख्यानमाला का भी आयोजन किया गया। जिसमें सर्किल क्षेत्र के दूरदराज से आए छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें गांधी इंटर कॉलेज बछरावां की कुमारी सृष्टि प्रथम, बाल विद्या निकेतन गंगागंज के आयुष बाजपेयी द्वितीय और मेजबान राजा चंद्रचूड़ सिंह इंटर कॉलेज के अरुण प्रताप सिंह तृतीय स्थान पर आए। अधिकारियों ने उन्हें प्रमाण पत्र और पारितोषिक देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे महराजगंज कोतवाल श्रीराम ने बताया कि, सरकार के निर्देश पर सभी स्थानों पर बालिकाओं महिलाओं छात्रों को जागरूक करके समाज विरोधी तत्व को सबक सिखाने का एक अभियान चलाया जा रहा है। ताकि हमारी हर बेटी, हमारी हर बहन, हमारे छात्र अभिभावक और अध्यापक अपने को सुरक्षित महसूस कर सकें। इस बारे में पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। सभी के सहयोग की जरूरत है। कार्यक्रम में राजा चंद्रचूर सिंह विद्यापीठ इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य सभाजीत ने सभी का आभार जताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ