ग्राम प्रधान कुंभी व ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस दिग्विजय सिंह चौहान के परिजनों ने कांग्रेस कार्यालय में की शोक सभा

 नम आंखों से सभी ने प्रधान के जीवन चरित्र पर डाला प्रकाश

बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार

शिवगढ़/रायबरेली: विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुंभी के प्रधान दिग्विजय सिंह चौहान का 16 अक्टूबर को भोपाल मध्य प्रदेश में इलाज के दौरान निधन हो गया था। मंगलवार को शोकसभा करने के लिए मध्य प्रदेश से उनकी बेटी शालिनी सिंह, बेटा राजा सिंह उर्फ पुष्पेंद्र प्रताप सिंह तथा उनके दामाद  रामवीर सिंह व उनके बहनोई राजकुमार सिंह ने कांग्रेस कार्यालय भवानीगढ़ चौराहे पर पहुंचकर कांग्रेसियों के मध्य शोक सभा का आयोजन किया। जिसमें सभी ने नम आंखों से प्रधान दिग्विजय सिंह चौहान के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए  उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों पर चर्चा की।

     आपको बता दें कि, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गणेश शंकर मिश्रा ने कहा कि, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौहान एक सामाजिक व्यक्ति थे। उनके द्वारा समाज में विगत एक दशक से सामाजिक सरोकारों में बड़ा योगदान रहा। निशुल्क आई कैंप, खेलकूद प्रतियोगिता कई सारी प्रतियोगी परीक्षाएं तथा मेधावी व रिटायर्ड शिक्षकों के सम्मान के कई आयोजन उनके द्वारा वर्ष में किए जाते थे।

    इस अवसर पर दिनेश यादव, राजकुमार सिंह, उमाकांत अवस्थी, ईश्वर कुमार पासी, रामकिशोर मौर्य, गिरजेश श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ