"कोई पूछे तो कह देना "

"कोई पूछे तो कह देना"

◆उजाले जलजला रातों का लील जाते हैं यही सच है, उजालों ने नफा - नुकसान सोचा हो तो कह देना ।

◆युवा का जोश लाज़िम है, जमाना है युवाओं का, तजुर्बा हम बुजुर्गों का कोई कम हो तो कह देना ।

◆बताओ किस तरह तुमने बनाई मिल्कियत इतनी, हमारे पास है पारस कोई पूछे तो कह देना ।

◆सियासत का तकाज़ा है जमाना साथ है उसके, हकीकत कुछ अलग सी है कोई पूछे तो कह देना ।

◆जहाँ में बस खुलासे ही खुलासे रोज़ होते हैं, किसी की आबरु महफूज़ लगती हो तो कह देना ।

हमें उनसे मुहब्बत है खुलासा कर रहा यह भी, किसी को पहले गर बताया हो तो कह देना ।

◆तुम्हे किस्से सुनाने को कहा था हमी ने लेकिन, कभी कोई कहानी गर सुनाया हो तो कह देना ।

◆बाजारों में सभी बढ़कर लगाते बोलियाँ ऊँची, कभी मैने कोई बोली लगाई हो तो कह देना ।

◆बहुत मगरूर है ज़ालिम किसी की वो नहीं सुनता, किसी की गर भलाई वो कभी कर दे तो कह देना ।

◆हुनर उसका बताते हैं बहुत ही खास था लेकिन, कभी उसने कहीं भी वह दिखाया हो तो कह देना ।

◆जमाने भर की बातों का असर उस पर नहीं दिखता, मगर अपनों के दो लफ्जों से घायल हो तो कह देना ।

◆जहाँ में प्यार से बढ़कर नहीं मरहम बना कोई, हमारी माँ की शिक्षा थी कहा था सबसे कह देना ।

◆रचयिता ~ कमल बाजपेई

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ