रायबरेली में रीवां मोड़ के पास हुआ हादसा तीन की मौत

 बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार

शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गुमावां पुलिस चौकी अन्तर्गत हैदरगढ़ रायबरेली सम्पर्क मार्ग पर स्थित रीवां मोड़ के समीप हुई दो मोटरसाइकिलों की जोरदार भिड़ंत में तीन की मौत हो गई है। वहीं एक का इलाज चल रहा है।

     आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे गुमावां पुलिस चौकी क्षेत्र के रीवां मोड़ के पास तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की आपस में जोरदार चक्कर हो गई। जिसकी चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार भरत पाठक निवासी दुल्लापुर मजरे नेरथुआ थाना शिवगढ़, लवलेश यादव निवासी निवासी चिरैंदा कोतवाली महराजगंज, अजय यादव निवासी मदा का पुरवा मजरे गुमावां थाना शिवगढ़, वीरेंद्र निवासी जमोलिया कोतवाली महराजगंज गम्भीर रुप से घायल हो गए थे।

     सूचना पर आनन - फानन में सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे गुमावां चौकी इंचार्ज कृष्ण चन्द्र, डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक साथ केंद्र महराजगंज भेजा। जहां प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात डॉक्टरों ने भरत पाठक को मृत घोषित कर दिया। वहीं गम्भीर रुप से घायल लवलेश यादव, अजय यादव, वीरेन्द्र की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान लवलेश यादव और अजय यादव की मौत हो गई।

     इंचार्ज शिवगढ़ थानाध्यक्ष रामकृपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, दुर्घटना में घायल भरत पाठक को सीएचसी महराजगंज में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। वहीं लवलेश यादव, अजय यादव की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि वीरेंद्र यादव का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ