रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: नायब तहसीलदार पद से प्रोन्नति पाकर न्यायिक तहसीलदार बनने पर तहसील सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
आपको बता दें चलें कि, तहसील महराजगंज में कार्यरत न्याय प्रिय एवं कर्मठ नायब तहसीलदार रामकिशोर वर्मा को राजस्व परिषद बोर्ड द्वारा हाल ही में न्यायिक तहसीलदार बनाए जाने पर तहसील के कर्मचारियों, अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई, इसी क्रम में तहसील सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन तहसीलदार विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब महराजगंज संरक्षक सुभाष पांडेय ने किया। इस मौके पर मौजूद वरिष्ठ अधिवक्ता विद्या सागर अवस्थी ने कहा कि, रामकिशोर वर्मा का कार्यकाल बहुत ही अच्छा रहा, और अब न्यायिक तहसील दार बन कर तहसील में कार्यभार संभालेंगें। श्री अवस्थी ने कहा कि, हम सभी अधिवक्तओं के लिए सौभाग्य की बात है। वहीं नायब तहसीलदार के पद पर रहकर नवागंतुक ऋषि कुमार मिश्रा पदभार संभालेंगे।
इस मौके पर पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामशंकर चौधरी, भूपेश मिश्रा, अतुल पांडेय, सर्वेश कुमार अवस्थी, प्रेम सिंह, सहित सभी राजस्व निरक्षक, लेखपाल एवं तहसील स्टाफ मौजूद रहा।

0 टिप्पणियाँ