चेयरमैन सरला साहू की अध्यक्षता में किया महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: बहन बेटियों व महिलाओं को हर संभव सहयोग तथि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के दृष्टिगत प्रदेश की योगी सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान के लिए पूरे प्रदेश के थानों में महिला हेल्प डेस्क का निर्माण करवा कर बहन बेटियों महिलाओं की बातों को सुनने के लिए महिला हेल्प डेस्क संचालित कर एक सराहनीय कार्य किया है। जिसके लिए हम सभी नगर वासी प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। आज महराजगंज कस्बे के कोतवाली परिसर में महिला हेल्प  डेस्क उदघाटन के अवसर पर फीता काटकर उदघाटन करते हुए नगर पंचायत महराजगंज की चेयरमैन सरला साहू उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए व्यक्त कर रही थी।




    आपको बता दें कि, 17 से 25 अक्टूबर तक नारी शक्ति अभियान के तहत प्रत्येक जगहों पर गोष्ठी का आयोजन कर महिलाओं व बेटियों को सुरक्षित रखने के लिए व अपनी सुरक्षा करने के लिए तथा हो रहे अपराधों पर तुरंत पुलिस को सूचित करने के लिए महाराजगंज सहित पूरे जनपद में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में महाराजगंज कोतवाली में भी नारी सुरक्षा कार्यक्रम के जरिए ख़ुशी मना कर सम्मान स्वावलंबन के तहत महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया है। जिसके तहत पीड़ित महिलाओं को अपनी व्यथा बताने के लिए महिला हेल्प डेस्क में उपस्थित महिला कर्मचारियों से मिलकर अपनी बातों को बता सकें, और उनकी बातों को सुनकर महिला सशक्तिकरण के तहत सख्त से सख्त कार्यवाही की जा सके। जिस के उद्देश्य से महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए महिला हेल्प डेस्क कोतवाली परिसर में खोला गया है।




    इस मौके पर उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी, कोतवाली प्रभारी श्री राम, एसएसआई प्रमोद कुमार, एसआई जमुना प्रसाद, एसएचओ  असलम खान, जिला पंचायत सदस्य राम शंकर चौधरी, जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, अधिवक्ता भूपेश मिश्रा, सुरेंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट, व सभासद  सतीश कुशमेश, रामकुमार यादव,  रवितोश त्रिपाठी, नुरुल हसन, मोहम्मद कौसर, अंकुर गुप्ता, विनीत वैश्य, विजय कुमार, श्याम लाल साहू, फिरोज अहमद सहित कई विद्यालय की शिक्षिका, छात्रा तथा समस्त कोतवाली का स्टाफ मौजूद रहा।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ