रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: गड्ढा मुक्त सड़क के नाम पर गड्ढों में पैकिंग कर लोक निर्माण विभाग क्षेत्र की जनता के साथ सौतेला व्यवहार करने का काम कर रहा है। बीते 5 वर्षों में महराजगंज चंदापुर, वह महराजगंज इन्हौना मार्ग के दर्जनों गांवों को नई सड़क की सौगात तो नहीं मिली, किंतु पुरानी सड़क की मरम्मत कराना भी लोक निर्माण विभाग के लिए आवश्यक नहीं रह गया है।
आपको बता दें कि, क्षेत्रवासियों द्वारा काफी शिकायत के बाद गड्ढों को ढकने व ऊपर से चारकोल के नाम पर लीपापोती का काम लोक निर्माण विभाग द्वारा कर दिया गया। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। जहां लोक निर्माण विभाग द्वारा गड्ढों को मिट्टी व बोल्डर से भरा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर नए गड्ढे भी तैयार हो रहे हैं। सड़क के नवीनीकरण के नाम पर सिर्फ गड्ढों की सौगात क्षेत्र की जनता को मिली है। इसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में जनप्रतिनिधि व लोक निर्माण विभाग के विरुद्ध खासा आक्रोश व्याप्त है।




0 टिप्पणियाँ