महराजगंज पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के थुलवांसा चौकी अन्तर्गत गरीबगंज चौराहे पर बीती रात पुलिस चेकिंग के दौरान एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, पुलिस द्वारा अभियुक्त की जामा तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद कारतूस 315 बोर बरामद कर जेल भेज दिया।

      आपको बता दें कि, बीती रात कोतवाली क्षेत्र के थुलवांसा चौकी अंतर्गत गरीबगंज चौराहे पर एसआई आशीष तिवारी मय हमराही चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान अपराध संख्या 237/ 20 में वांछित अभियुक्त सत्यम मौर्य पुत्र श्यामलाल मौर्य निवासी थुलवांसा को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद कर अभियुक्त को जेल भेज दिया।

    मामले में कोतवाली प्रभारी श्री राम ने बताया कि, वादी राम निहोर मौर्य निवासी थुलवांसा की तहरीर पर उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के अपराध में 28 सितंबर 2020 को सुसंगत धाराओं में अभियुक्त छोटू पुत्र सफीक निवासी थुलवांसा व सत्यम मौर्य पुत्र श्यामलाल निवासी थुलवांसा के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। जिसमें छोटू पुत्र शफीक निवासी थुलवांसा को पहले ही जेल भेजा जा चुका था, शेष वांछित चल रहे अभियुक्त सत्यम पुत्र श्यामलाल निवासी थुलवांसा को बीती रात गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ