तहसील महाराजगंज में मिशन शक्ति के तहत हुआ महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: मिशन शक्ति योजना के तहत आज तहसील परिसर में तहसीलदार  विनोद कुमार सिंह ने महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया, और इस मौके पर अनुभवी लेखपाल अर्चना की तैनाती करते हुए महिलाओं से अपील की गई है कि, तहसील में संबंधित कामकाज के लिए वह महिला हेल्प डेस्क की सुविधा का लाभ ले सकती हैं।

     आपको बता दें कि, इस अवसर पर उद्घाटन करते हुए तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने कहा कि, महिला सशक्तिकरण के लिए प्रयासरत योगी सरकार का यह फैसला वास्तव में आम जनता विशेषकर महिला समाज के लिए बहुत ही उपयोगी है, और तहसील स्तर में महिला हेल्पलाइन की स्थापना उसी के तहत है। उन्होंने कहा कि, महिला हेल्प डेस्क लाइन में महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर ही सारे बंदोबस्त कर दिए गए हैं। महिलाएं इसका लाभ उठा सकती हैं।

      इस मौके पर न्यायिक तहसीलदार रामकिशोर वर्मा ने कहा कि, महिलाओं से जुड़े मामलों के लिए शासन के निर्देश पर तहसील प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इस संबंध में कोई भी असुविधा होने पर तहसीलदार से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। तहसील की कंप्यूटर मामलों की जानकार अर्चना को डेस्क प्रभारी नियुक्त किया गया है, और उन्होंने आज ही यह कामकाज संभाल लिया है।

     इस मौके पर नायब तहसीलदार ऋषि कुमार मिश्रा के साथ-साथ राजस्व निरीक्षक श्रीकांत पांडेय, जगन्नाथ प्रसाद, श्रीराम के अलावा लेखपालों में दर्शिता श्रीवास्तव, प्रीति गुप्ता, आद्या प्रसाद, छब्बू राम के सहित वरिष्ठ अधिवक्ता विद्यासागर अवस्थी, भूपेश मिश्रा, सतीश द्विवेदी, प्रदीप श्रीवास्तव, मनीष तिवारी, विनोद सिंह, जुबेर अहमद आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ