याद रहेगा ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच का वह रोमांचकारीक्षण।। Raebareli news ।।

ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का खेला गया उद्घाटन मैच SDM, प्रभात VS कोतवाली बराबर पर रहा

जनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: सुदेश बैडमिंटन के तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा मुख्य अतिथि और क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि ने किया। प्रतियोगिता शुक्रवार की शाम 11:00 बजे तक रायबरेली रोड स्थित सिद्धिविनायक इंडस्ट्री के प्रांगण में चली। जिसमें बैडमिंटन ओपन प्रतियोगिता का शुभारंभ उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू और कोतवाल श्री राम तथा क्राइम असलम खान के बीच उद्घाटन बैडमिंटन ओपन प्रतियोगिता के रूप में खेला गया। दोनों टीमों ने एक दूसरे को टक्कर दी। मैच के दौरान एक समय रोमांचक स्थिति में पहुंच गया, लेकिन बाद में टीमों के खिलाड़ियों के कड़े परिश्रम और खेल अनुभव के चलते दोनों टीमें बराबर पर रही।

    आपको बता दें कि, इस अवसर पर विनय कुमार मिश्रा मुख्य अतिथि ने कहा कि, बैडमिंटन खेल के प्रति लोगों की रूचि कम दिखाई देती है। आयोजन समिति व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू का अच्छा प्रयास है, खेल के आयोजन से कस्बे सहित महराजगंज क्षेत्र के खिलाडिय़ों में उत्साह व रूचि बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि, खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार भी प्रयास कर रही है। तहसील स्तर और जिले में समय-समय पर सभी तरह के खेलों का आयोजन किया जाता है। विगत दिनों रायबरेली जिले के खिलाडिय़ों ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है।

      इस अवसर पर पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, नवागंतुक नायब तहसीलदार मिश्रा जी, कोतवाल श्री राम, एसएसआई क्राइम असलम खान, एसएसआई प्रमोद कुमार, पिछड़ा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष पवन साहू, धर्मेंद्र वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार व प्रेस क्लब संरक्षक सुभाष पांडेय, प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव और उनकी टीम सहित अतिथि गण, दर्शक तथा खिलाड़ी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ