रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बीएसएनल के नेटवर्क आए दिन ध्वस्त हो जाने के कारण विद्युत उपभोक्ताओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हो रही समस्याओं के दृष्टिगत महराजगंज पावर हाउस के उच्च अधिकारी द्वारा एक अन्य कंपनी का मोबाइल नंबर 7398531573 जारी किया गया है। अब ग्रामीण उपभोक्ता इस नंबर पर फोन करके अपनी समस्याओं की जानकारी विभाग को दे सकते हैं। विभाग के कर्मचारियों द्वारा अभिलंब समस्या का निदान किया जाएगा। उक्त जानकारी इस संवाददाता को विद्युत विभाग के रवि श्रीवास्तव ने दी है।
आपको बता दें कि, अब से महराजगंज ग्रामीण क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ता स्थानीय पावर हाउस के के द्वारा जारी किए गए नए मोबाइल नंबर 7398531573 पर अपनी समस्या की शिकायत दर्ज करा सकते हैं, विद्युत विभाग द्वारा समस्या के त्वरित निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। विद्युत विभाग के रवि श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि, यदि किसी विद्युत उपभोक्ता का मीटर लगा है, और मीटर फीड नहीं है, तो उसके सीलिंग की फोटो खींचकर, तथा बिल संबंधी गड़बड़ियों को दुरुस्त कराने के लिए कम से कम 5 मिनट का वीडियो बनाकर विभाग के अधिकारी के पास जाएं तुरंत समस्या का निदान किया जाएगा। उन्होंने सहायक अभियंता मीटर रायबरेली का मोबाइल नंबर 9415901282 या अवर अभियंता मीटर रायबरेली के मोबाइल नंबर 9415901277 पर भेज कर अपना मीटर पोस्ट करवा सकते हैं।
वहीं अवर अभियंता अवनीश कुमार ने बताया कि, कोई भी उपभोक्ता परेशान ना हो, अपने बिल का समय से भुगतान करें। उपभोक्ताओं की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विद्युत विभाग ने दूसरी कंपनी का मोबाइल नंबर जारी किया है, अब लोग उसी नंबर पर अपनी शिकायत या विद्युत संबंधित किसी भी समस्या के बारे में अवगत करा कर अपना निदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि, अगर विद्युत उपभोक्ता के विद्युत बिल में कोई समस्या ना हो, उसके बाद भी अन्य जानकारी के लिए जेई महराजगंज अवनीष कुमार के मोबाइल नंबर 8005439269 पर संपर्क कर सकते हैं। यदि किसी उपभोक्ता का समय से बिल नहीं निकल रहा है, तो सुशील कुमार मीटर रीडर सुपरवाइजर के मोबाइल नंबर 8840622090 पर भी संपर्क कर अपना निदान करा सकते हैं।

0 टिप्पणियाँ