प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: महिलाओं एवं युवतियों पर बढ़ते अपराधों के चलते शासन के निर्देश पर थानों पर मिशन शक्ति योजना के तहत महिला हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के उपलक्ष्य पर कस्बे की एक युवती को 1 दिन का कोतवाली प्रभारी बनाने का निर्देश भी जारी हुआ है। इस दौरान शनिवार को डलमऊ कोतवाली परिसर में मुराई बाग कस्बा निवासी बीएससी द्वितीय की छात्रा सौम्या शर्मा पुत्री राजेश शर्मा को 1 दिन का कोतवाली प्रभारी बनाया गया।
आपको बता दें कि, एक दिन के लिए बनी कोतवाली प्रभारी छात्रा सौम्या शर्मा ने सर्वप्रथम थाना स्टाफ, मूर्ति विसर्जन स्थल, एंटी रोमियो टास्क फोर्स, सहित मिशन शक्ति को लेकर आने वाले फरियादियों की फरियाद के संबंध में पूछताछ की। 1 दिन के लिए बनाई गई कोतवाली प्रभारी सौम्या ने सर्वप्रथम मिशन शक्ति पर जोर देते हुए पूछा कि, अभी तक कितनी शिकायतें आई हैं, और कितनी शिकायतें निस्तारित की गयी है। मिशन शक्ति शत प्रतिशत का लाभ जन-जन तक पहुंचे, इसके लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। सौम्य शर्मा ने महिलाओं एवं युवतियों को संदेश देते हुए बताया कि, डरे नहीं, डट कर मुकाबला करें। आपकी हिम्मत ही अराजकतत्वों को सबक सिखाने में मददगार साबित होगा।
मिशन शक्ति को लेकर वास्तविक कोतवाल लालचंद सरोज ने बताया कि, सार्वजनिक स्थानों पर शिकायत पेटियां रखी जाएंगी। उन पेटियों पर आने वाली शिकायतों की जांच गोपनीयता से की जाएगी। शिकायतकर्ता का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा।




0 टिप्पणियाँ