रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अधेड़ उम्र के विवाहित व्यक्ति द्वारा दवा दिलाने के नाम पर 15 वर्षीय दलित वर्ग की किशोरी के साथ कथित रूप से दूसरे गांव ले जाकर दुराचार करने के प्रयास का मामला सामने आया है। किशोरी के शोर मचाने पर अभियुक्त अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका। मामले की जानकारी मिलते ही परिजन किशोरी को घर लाए और यहां थाने में जाकर अभियुक्त के विरुद्ध मारपीट दुष्कर्म का प्रयास एससी एसटी एक्ट पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने अविलंब अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी अपने छोटे भाई के साथ घर पर मौजूद थी। उसकी मां व बहने खेतों में धान काटने गई थी। किशोरी का पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करता है। किशोरी के घर के पड़ोस में रहने वाले 40 वर्षीय शादीशुदा व्यक्ति शिव बालक पुत्र दुलारे यादव बाइक लेकर किशोरी के घर पर पहुंचा, और उससे कहा कि, तुम्हारी मां और बहनों ने कहा है कि, चलो तुम को दवा दिलाने ले चलें। यह कहकर वह लेकर उसे निकला तभी इसकी जानकारी किशोरी की बड़ी बहन को हुई। उसने किशोरी से दवा लाने से मना करते हुए घर वापस लौटने को कहा। किसी तरह किशोरी ने अभियुक्त को घर लौटने पर विवश कर दिया, तो अभियुक्त उसे लेकर चला और पूरे अहलादी मजरे मऊ गांव में मोटरसाइकिल रोक कर किशोरी को एक घर के अंदर ले जाने का प्रयास करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े, और किशोरी ने लोगों की मदद से अपने मां और को सूचना दी। घर से उसकी मां व बहन मौके पर पहुंची। उधर अभियुक्त धमकी देते हुए मोटरसाइकिल समेत भाग निकला।
किशोरी की मां ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर अभियुक्त के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने मामले में अभियुक्त शिवबालक के खिलाफ किशोरी के साथ दुराचार का प्रयास दलित उत्पीड़न निवारण अधिनियम पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए अभियुक्त शिवबालक को गिरफ्तार भी कर लिया है। कोतवाल श्री राम का कहना है, मामले में कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ