रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एकता मेन बॉडी की बैठक में सर्वसम्मति से क्षेत्र के पोखरनी गांव निवासी इंद्रमणि सिंह को मेन बाडी रायबरेली का जिलाध्यक्ष बनाया गया। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए इंद्रमणि सिंह को जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी।
आपको बता दें कि, प्रदेश अध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने मनोनयन प्रमाण पत्र देते हुए कहा कि, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एकता संगठित होकर समाज के गौरवशाली इतिहास को प्रचारित-प्रसारित कर रही है और महापुरुषों के बलिदान को अधिक से अधिक प्रचारित प्रसारित करना चाहिए। उनके जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है।
इस मौके पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इंद्रमणि सिंह ने पदाधिकारियों से कहा कि, अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह समाजहित में करेंगें। संगठन की ताकत एकता से होती है, और समाज के उत्थान में अपना योगदान देंगें। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एकता को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए जिले भर से समाज के युवाओं को महासभा से जोड़ने का काम किया जाएगा। शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है, वह उस पर निष्ठा से खरा उतरेंगे।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एकता का रायबरेली जिला अध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही विजय सिंह एडवोकेट, रणविजय सिंह खेरवा, रणविजय सिंह उर्फ भोले, युवा नेता चंद्रभान सिंह, इंद्रपाल सिंह, आशीष सिंह डलमऊ, पिंटू सिंह, जयभद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, अभय प्रताप सिंह, अजय सिंह, हरिहर सिंह, प्रदीप सिंह सिकंदरपुर, जितेंद्र सिंह प्रधान सूची, योगेंद्र सिंह पश्चिम गांव, विजय सिंह बछरावां, अमरेंद्र सिंह एडवोकेट अमावा, विवेक सिंह राठौर सदर, गौरव सिंह लालू, बॉबी सिंह रायबरेली, उत्तम सिंह प्रधान पाली, जगदंबा सिंह कोटेदार पाली, अशोक सिंह जनाई, उत्तम सिंह शिवगढ़, ऋषि सिंह जिला अध्यक्ष करणी सेना भारत, नीलू सिंह, अन्नू सिंह आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।



0 टिप्पणियाँ