मिशन शक्ति के तत्वावधान में धम्मौर थाने पर शुक्रवार को स्थापित हुआ महिला हेल्प डेस्क।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

धम्मौर/सुलतानपुर: महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई कानून है, परंतु सभी लोगों की सकारात्मक सोच से ही इसे सफल कानून बनाया जा सकता है। यह बातें मिशन शक्ति योजना के तत्वावधान में धमोर थाने पर शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे आयोजित महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन करते हुए सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉक्टर कुमुद लता सिंह ने आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कही।

    आपको बता दें कि, उन्होंने कहा कि, हमारी बहन बेटियों को स्वावलंबी, आत्म निर्भर बनना होगा। हमें अपनी सुरक्षा के लिए नव दुर्गा के विभिन्न रूपों को समय-समय पर धारण करना होगा। भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार अशोक सिंह के संचालन में चलने वाली इस कार्यक्रम में थाना अध्यक्ष धम्मौर रवि कुमार सिंह ने महिला कानून तथा महिला हेल्पलाइन पर विस्तार से प्रकाश डाला। थाने के स्टाफ द्वारा महिला जनप्रतिनिधियों तथा विद्यालय में पढ़ने वाली बहनों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। 

     इस अवसर पर ग्राम प्रधान धम्मोर अनीता सिंह, बाल कल्याण की समिति की सदस्य सोनलता सिंह, प्रधान कमोलिया तथा भाजपा की जिला मंत्री महिला मोर्चा कुसुम लता, सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज कि आचार्या दीपिका सिंह व ममता सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में आशिया नूर, सबीना, अंकिता राय, कविता कनौजिया, मानसी उपाध्याय, शिवानी मोदनवाल महिमा मिश्रा साक्षी यादव, आंचल राय प्रज्ञा शर्मा ग्राम प्रधान अमेठी अशोक यादव भाजपा पूर्व जिला मंत्री महेश सिंह भाजपा नेता संजय तिवारी मंडल अध्यक्ष नंद लाल पाल, समाजसेवी अजय सिंह संजय सिंह, के साथ थाना धम्मौर के आरक्षी कैसर अब्बास रिजवी, राकेश पाल, संदीप कुमार, खोखीपुर चौकी इंचार्ज वीरेंद्र कुमार सोनकर, संत कुमार सिंह, शारदेइंदु दुबे, अलीगंज चौकी इंचार्ज अनूप सिंह, अशोक गौड़ समेत समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ