आत्मनिर्भर और स्वावलंबी भारत के उद्देश्यों को लेकर निकाली गई स्वदेशी पदयात्रा

 

रजनीकांत अवस्थी

धम्मौर/सुलतानपुर: आत्मनिर्भर और स्वावलंबी भारत के उद्देश्यों को लेकर स्वदेशी पदयात्रा आज अमेठी से सुल्तानपुर जिले में प्रवेश किया। जहां जिले की सीमा पर पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। धम्मौर, निगोलिया, त्रिलोकपुर, महेश्वर गंज से होते हुए यह यात्रा भांई गांव पहुंची, जहां पहुंच कर यात्रा का विश्राम हुआ।

     आपको बता दें कि, स्वदेशी जागरण मंच के अजय के नेतृत्व में प्रारंभ हुई यह स्वदेशी यात्रा 25 सितंबर से कौशांबी से प्रारंभ होकर 10 नवंबर को भरद्वाज आश्रम प्रयागराज पहुंचकर संपन्न होगी। स्वदेशी स्वरोजगार समरसता समता एवं बंधुत्व के उद्देश्यों से अभिभूत पदयात्री ने स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार का आह्वान जन समुदाय से किया। जगह जगह चौपालों पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए स्वदेशी पदयात्रियों ने कहा कि, देश प्रेम की साकार और व्यवहारिक अभिव्यक्त ही स्वदेशी है। यात्रा में भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी अशोक सिंह, पूर्व जिला मंत्री महेश सिंह, समाजसेवी अजय सिंह, भाजपा नेता रंजीत सिंह, नंद लाल पाल, शीतला यादव, सुधांशु सिंह, अखंड प्रताप सिंह, संजय सिंह बिकना आदि मौजूद रहे।    पदयात्री भाई बाजार मैं नुक्कड़ सभा करते हुए चाइना सरकार का पुतला फूंका। स्वदेशी जागरूकता अभियान स्वदेशी पदयात्रा का भव्य स्वागत किया।


    राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के जयंती वर्ष उपलक्ष्य में आयोजित 45 दिवसीय स्वदेशी पदयात्रा शुक्रवार को  जिले  की सीमा धंमौर से होकर सुल्तानपुर जिले में पहुँची। यह यात्रा जिले के पांचों विधान सभा के गांवों में जागरण करेगी। स्वदेशी जागरण मंच स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर भारत के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मदिन 25 सितंबर से महात्मा बुद्ध की तपोस्थली से स्वदेशी जागरण मंच के वरिष्ठ प्रचारक अजय निकले हुए हैं। यात्रा में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा उपमा शर्मा, जिला संयोजक डॉ राम जी गुप्ता, जिला समन्वयक अनिरुद्ध शुक्ला, जिला सह समन्वयक वीरेंद्र भार्गव और  धम्मौर के अशोक सिंह सह मीडिया प्रभारी भाजापा, महेश सिंह जिला मंत्री, नंद लाल पाल मंडल अध्यक्ष, और निगोलिया के प्रधान हंसराज यादव, शीतला प्रसाद, अमेठा महेशरगंज के प्रधान अशोक यादव, भाई बाजार में शिवानंद पांडेय ने स्वागत किया।  

    यह पदयात्रा 23 से 27 अक्टूबर तक सुल्तानपुर के पांचों विधानसभा के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में प्रत्येक दिन लगभग 16 किलोमीटर की यात्रा कर स्वदेशी सामानों के उपयोग एवं चीनी सामानों के वहिष्कार के लिए जनजागरण अभियान चलाएगी। स्वदेशी जागरण मंच प्रयाग विभाग पूर्वी उत्तर प्रदेश द्वारा स्वदेशी स्वावलम्बन अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर एवं स्वावलम्बी भारत के आवाहन को सफल बनाने के लिए पदयात्रा के सूत्रधार क्षेत्रिय विचार प्रमुख अजय जी, क्षेत्रीय सह संपर्क प्रमुख डा सर्वेश पांडेय, प्रांतीय समन्वयक  स्वदेशी स्वावलम्बन अभियान डा वीके सिंह, प्रयाग विभाग प्रमुख मुकेश, संगठन के समन्वयक डा सुरेश नागर साथ में रहे। वहीं अमेठी जिले में प्रतोस स्थित ग्राम भारती विद्यालय में रात्रि निवास के बाद आज यह यात्रा सुल्तानपुर जिले में प्रवेश किया है। ग्राम भारती में जन शिक्षा समिति काशी प्रांत के प्रांत निरीक्षक राजबहादुर दीक्षित। सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य आचार्य तथा विद्यालय के बच्चों ने इस यात्रा को सुल्तानपुर जिले की सीमा तक अपने विद्यालय से पहुंचाया।

     राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी के जयंती वर्ष उपलक्ष्य में आयोजित 45 दिवसीय स्वदेशी पदयात्रा का शुभारंभ कौशाम्बी की ऐतिहासिक बौद्ध तपोस्थली घोषिताराम विहार से शुरू होकर शुक्रवार को जिले के धंमौर  बाजार होते हुए जिले में पहुँची। स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक डॉ रामजी गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ो लोगो ने पदयात्रा का स्वागत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ