प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: महाबली हनुमान धाम में खडेश्वर महाराज की 9वीं पुण्यतिथि मनाई गई। पुण्यतिथि पर महंत ने सैकड़ों लोगों को भोज कराया।
आपको बता दें कि, शुक्रवार को डलमऊ फतेहपुर मार्ग पर स्थित महाबलि हनुमान धाम में खड़ेश्वर महाराज की 9वीं पुण्यतिथि अनोखे तरीके से मनाई गई। नगर के साधु संतों एवं बाबा के अनुयायियों ने महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। पुण्यतिथि का कार्यक्रम महंत श्रीकृष्ण बिहारी के द्वारा कराया गया। श्री बिहारी ने सबसे पहले कौवा भोज कराया। उसके बाद सैकड़ों लोगों को भोजन करा कर अनोखे तरीके से महाराज की पुण्यतिथि मनाई।
पुण्यतिथि पर पहुंचे लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए एवं महाराज को याद किया। महंत श्री कृष्ण बिहारी ने कहा कि, हमें संतो के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। कार्यक्रम में मठ के स्वामी दिव्यानंद गिरि जी महाराज के साथ-साथ सैकड़ों लोग शामिल हुए।


0 टिप्पणियाँ