उपजिलाधिकारी ने नारी सुरक्षा मिशन को लेकर महिलाओं को किया जागरूक।। Raebareli news ।।

 

प्रशांत शर्मा

डलमऊ/रायबरेली: शासन की महत्वपूर्ण पहल शक्ति मिशन को लेकर एसडीएम सविता यादव ने महिलाओं एवं युवतियों को जागरूक करने का नया तरीका खोज निकाला है। तहसील परिसर में आने वाले फरियादियों को नारी सुरक्षा मिशन को लेकर संकल्प दिलाया जा रहा है। इतना ही नहीं फरियादियों को यह भी बताया जा रहा है कि, अगर उनकी देखरेख में कोई भी व्यक्ति किसी महिला और युवती को अनावश्यक रूप से परेशान करता है, तो वह स्वयं महिला हेल्पलाइन, स्थानीय पुलिस प्रशासन, सीएम हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

    आपको बता दें कि, एसडीएम ने फरियादियों से कहा कि, चुपचाप रहने से मनचलों को बढ़ावा मिलता है, इसलिए चुप ना बैठो अन्याय के विरुद्ध डटकर सामना करो। शासन एवं प्रशासन आपके साथ हैं। शासन द्वारा महिला सुरक्षा मिशन पर कई टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं, महिलाएं अपनी शक्ति को पहचाने।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ