महिला हेल्प डेस्क का विधायक ने किया उद्घाटन।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचारों से निजात दिलाने के लिए सरकार द्वारा मिशन शक्ति योजना का शुभारंभ किया गया। इस योजना के अंतर्गत पुलिस द्वारा जगह जगह गोष्ठियों का आयोजन कर नारी शक्ति को जागृत करने का प्रयास किया गया, और उनके अपने अधिकारों के प्रति जानकारी दी गई।

    आपको बता दें कि, इसी क्रम में नवरात्रि के पावन पर्व पर बछरावां थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत ने किया। उद्घाटन के बाद अपने उद्बोधन में श्री रावत ने कहा कि, हमारे वेदों में स्पष्ट रूप से  लिखा हुआ है कि, यत्र नार्यस्तु पूज्यते  तंत्र बस्ते देवता,, हमारी भारतीय संस्कृति में नारी का बहुत बड़ा स्थान है, और इसी को दर्शाने के लिए प्रतिवर्ष हम दो बार शक्ति की पूजा करते हैं, और उस के नौ रूपों की आराधना करते है। जिसमे महिषासुर से लेकर चंड मुंड तथा रक्तबीज का संघार वाले  स्वरूप की आराधना करते हैं। हमारे दैनिक जीवन में यही नारी मां बहन बेटी वह पत्नी सहित विभिन्न रूपों में परिवार को सजाती व सवारती है।


   श्री रावत ने अपने संबोधन के दौरान आगे कहा कि, जो अराजक लोग आज बहन बेटियों पर अत्याचार कर रहे हैं। वह महिषासुर के वंशज हैं। इनके संघार के लिए हमारी बहन बेटियों को दुर्गा का रूप धारण करना होगा, और इसमें पुलिस विभाग में कार्यरत हमारी बेटियां व भाई पूर्ण सहयोग करेंगे। श्री रावत ने कहा  कि उन्हें विश्वास है कि, यह केंद्र महिलाओं के लिए वरदान साबित होगा। उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा महराजगंज ने कहा कि, सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम निश्चित ही सराहनीय है। और इससे महिलाओं को बहुत सहायता मिलेगी। थाना अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि, सरकार द्वारा 181 डायल सेवा शुरू की गई है। यदि किसी महिला को आवश्यकता पड़ती है, तो वह इस नंबर पर फोन करके सहायता प्राप्त कर सकती है। इस मौके पर थाने के अधिकांश थानेदार, महिला व पुरुष कांस्टेबल उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ