अभी की बड़ी खबर: ओवर ब्रिज का मोड़ फिर बना एक युवक की मौत का कारण।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र महराजगंज के बछरावां कस्बे के लखनऊ मार्ग पर स्थित ओवर ब्रिज का खतरनाक मोड़ फिर एक युवक की मौत का कारण बना।

     आपको बता दें कि, अभी-अभी मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम राजापुर थाना पिरथीगंज राजापुर देवा पट्टी जनपद प्रतापगढ़ निवासी अखिलेश विक्रम सिंह पुत्र नागेंद्र प्रताप सिंह किसी कार्य से लखनऊ गया हुआ था, और बाइक से घर वापस लौट रहा था, बछरावां स्थिति जैसे ही वह पुल के मध्य में पहुंचा तभी दाई और मुड़ने वाले हिस्से पर बाइक को नहीं संभाल पाया और पुल के नीचे जा गिरा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा उसे तत्काल बछरावां स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नब्ज देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया।

     ज्ञात हो कि, इंजीनियरों की अदूरदर्शिता के चलते यह पुल आए दिन तेज गति से वाहन चलाने वालों की मौत का कारण बन जाता है। दरअसल लखनऊ की तरफ से आने वाले बाइक सवारों को पहले पुल पर हल्का सा बाई ओर मुडना पड़ता है, और पुल के मध्य में पहुंचकर दाएं ओर मुड़ना होता है। इसी जगह  आकर बाइक सवार असंतुलित हो जाता है, और नीचे जा गिरता है। अब तक यह पुल कईयों की जान ले चुका है। फिलहाल स्थानीय पुलिस द्वारा मृतक युवक के घरवालों को सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया है कि, घरवालों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ