अधिकारी और कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार पर, विद्युत व्यवस्था ध्वस्त।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आज से कार्य बहिष्कार पर हैं, चंदापुर पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले मऊ गांव की विद्युत व्यवस्था लगभग 6:00 बजे से ध्वस्त हो चुकी है।

   आपको बता दें कि, जब टाउन के जेई दीपक कुमार से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि, विभाग द्वारा जब तक कार्य बहिष्कार चलेगा, तब तक विद्युत व्यवस्था जिला प्रशासन देख रहा है, इस संवाददाता के पूछे जाने पर कि, क्या संविदा कर्मी भी विद्युत फाल्ट को नहीं सही कर सकते हैं, तो उनका कहना था कि, संविदा कर्मी को शटडाउन नहीं मिलेगा, जिसके चलते वह लाइन नहीं ठीक कर सकते हैं। क्षेत्रीय जनता ने एसडीएम विनय कुमार मिश्रा से आग्रह किया है कि, जल्द से जल्द चंदापुर फीडर से संचालित मऊ सहित आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बहाल कराएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ