शासनादेशों के आलोक में मनायें त्यौहार-सीओ।। Raebareli news ।।

नसीराबाद में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

रजनीकांत अवस्थी

नसीराबाद/रायबरेली: आज यानि शनिवार से प्रारम्भ हो रहे नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व की महत्ता और संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय थाना परिसर में शान्ति समिति की बैठक आयोजित की गई।

       आपको बता दें कि, क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, बीडीसी, अन्य जनप्रतिनिधियों के अतिरिक्त विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी गण, वरिष्ठ नागरिक और गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक इस बैठक में प्रतिभाग किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी राम किशोर सिंह के आदेश पर उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम दास ने  शासन के नवीन दिशानिर्देश को पढ़कर सुनाया। सीओ सलोन राम किशोर सिंह ने कोविड-19 से बचाव के लिए सारी सावधानियाँ बरतने के लिये कहा। इसके लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का दृढ़ता पूर्वक पालन करने पर बल दिया। थानाध्यक्ष श्रीराम पाण्डेय ने बताया कि, आयोजन स्थल पर तापमान जाँच के लिए थर्मल मशीन, सैनिटाइजर आदि सारे उपकरण उपलब्ध हों। बिना अनुमति प्राप्त किये कोई आयोजन न किये जायें।

      नगर पंचायत नसीराबाद के अध्यक्ष प्रतिनिधि मो. हारून, पार्षद और नगर काँग्रेस के अध्यक्ष अरविन्द मौर्य, भाजपा के जिला मंत्री राघवेंद्र पाण्डेय, भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष प्रधान मदन तिवारी, श्रीनाथ भारती एडवोकेट, प्रधान प्रति निधि राम अवध वर्मा, ददन खाँ, सत्यदेव सिंह, राज बहादुर थौरी, लालता प्रसाद शुक्ल, डा. श्याम सुन्दर तिवारी, नूर मोहम्मद, बृजेन्द्र सिंह सोनू आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ