रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: भारत सरकार के नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर शिक्षण संस्थाओं के पंजीकरण तथा के0वाई0सी0 सत्यापन की कार्यवाही की प्रगति अत्यन्त धीमी पाये जाने पर शासन स्तर से बार-बार निर्देशित किया जा रहा है। इसीक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में विगत दिवस आयोजित बैठक में भी उक्त कार्य में प्रगति लाये जाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी के अधीन शिक्षण संस्थाओं के पंजीकरण तथा के0वाई0सी0 की कार्यवाही कराये जाने के लिए समस्त तहसीलों में ब्लाकवार सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी के साथ जनपद के मदरसो के कर्मचारी की ड्यूटी लगायी गई है। जिसमें तहसील सदर के नगर क्षेत्र के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी अनुराधाना मौर्य मो0नं0 8765959231, ब्लाक राही में रमेश चन्द्र चैधरी मो0नं0 8765959224, अमावा में वीरेन्द्र कनौजिया मो0नं0 8765959232, सतांव में लालमणि राम मो0नं0 8765959236, हरचन्दपुर में राम किशन कश्यप मो0नं0 8765959234 के साथ कार्यालय/मदरसे के कर्मचारी मो0 कलीम मो0नं0 7408140064, रमेश कुमार मो0नं0 7388378353 की ड्यूटी 4 नवम्बर से 8 नवम्बर तक लगाई गई है।
आपको बता दें कि, इस प्रकार तहसील महरागंज के ब्लाक महरागंज व शिवगढ़ में सुरेश कुमार मो0नं0 8765959223, बछरावा पदम शेखर मौर्य मो0नं0 8765959124 के साथ मदरसे के कर्मचारी मोइनुद्दीन मो0नं0 9918656545, अब्दुल करीम मो0नं0 8808880448 एवं तहसील लालगंज के ब्लाक लालगंज में राम ललित मो0नं0 8765959223, खीरों रवी कुमार सिंह मो0नं0 8765959227, सरेनी राधेश्याम त्रिपाठी मो0नं0 8765959230 के साथ मदरसे के कर्मचारी मो0 शाहिद रजा मो0नं0 9450060432, विजय कुमार मो0नं0 7355793170, तहसील ऊँचाहार के ब्लाक ऊँचाहार में अनिल कुमार त्रिपाठी मो0नं0 8765959246, रोहनियां राम ललित मो0नं0 8765959229, जगतपुर राजेश राम मो0नं0 8765959225, तहसील सलोन में ब्लाक सलोन में विश्वनाथ प्रजापति मो0नं0 8765958868, छतोह हौसिला प्रसाद 9415720890, डीह शिवशंकर मिश्रा 9452493550 मो0नं0 9452493550 के साथ मदरसे कर्मचारी मो0 मोबीन मो0नं0 9628884970, मो0 नफीस की ड्यूटी 4 नवम्बर से 6 नवम्बर तक ड्यूटी लगाई गई है।
तहसील डमलऊ के ब्लाक डलमऊ में विश्वनाथ प्रजापति मो0नं0 8765959233, दीनशाहगौरा राकेश कुमार मो0नं0 9839787044 में मदरसे के विवेक कुमार मौर्य मो0नं0 6387954990, मो0 नूरूद्दीन मो0नं0 9389573321 में 4 नवम्बर से 5 नवम्बर तक ड्यूटी लगाई गई है।
उक्त कार्यालय/मदरसे के कर्मचारियों को नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर संस्थाओं के पंजीकरण तथा के0वाई0सी0 सत्यापन की प्रक्रिया का विवरण संलग्न कर निर्देशित किया जाता है कि सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी से समन्वय स्थापित कर कैम्प लगाकर नेशनल स्कालरषिप पोर्टल शिक्षण संस्थाओं के पंजीकरण तथा के0वाई0सी0 की कार्यवाही कराया जाना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होगी।

0 टिप्पणियाँ