रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: उत्तर प्रदेश शासन द्वारा शैक्षिक सत्र 2020-21 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओ से सम्बन्धित पाठ्यक्रमो का मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन करने, लाॅक करने एवं छात्रों को छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति आवेदन से छात्रवृत्ति वितरण के लिये संशोधित समय सारिणी निर्गत करते हुए समयान्तर्गत क्रियान्वयन कराने के निर्देश दिये गये है।
आपको बता दें कि, छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाईन आवेदन 5 नवम्बर 2020 के स्थान पर 15 दिसम्बर 2020 कर दी गई है। छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाईन आवेदन पत्रों सहित शिक्षण संस्थाओं में जमा करने की 12 नवम्बर के स्थान पर विलम्बतम 22 दिसम्बर तक कर दी गई है। जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारी के डिजिटल सिग्नेचर से लाक डाटा के आधर पर कोषागार को ई-पेमेन्ट के तहत पी0एफ0एम0एस0 से छात्र/छात्राओं के बचत बैंक खातों में 25 मार्च 2020 तक अन्तरित किया जाता है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता देवी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिये है कि, शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में संशोधित समय-सारिणी के अनुसार कार्यवाही करने हेतु सम्बन्धित विद्यालयों/संस्थानों को अपने स्तर से निर्देशित करें।



0 टिप्पणियाँ