बछरावां/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के थुलेडी पुलिस चौकी चौराहे पर ईदगाह के पास बछरावां की तरफ से जा रही कार और महराजगंज की तरफ से बछरावां की ओर जा रहे मोटरसाइकिल सवार के आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल युवक को आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया जहां डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक सेमरी चौराहा सरेनी निवासी कमलेश पुत्र छबीला खेतों में धान काटने का काम करता है। लगभग एक सप्ताह पहले वह अपने गांव से रामपुर धान काटने के लिए आया हुआ था, और आज वह लगभग 10:00 बजे किसी काम से बछरावां कस्बा जा रहा था, तभी बछरावां की तरफ से बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक महराजगंज जा रहे बैंक कर्मी राहुल की गाड़ी जैसे ही ईदगाह के सामने पहुंची वैसे ही उनकी गाड़ी का अगला टायर दग गया, टायर से हुए ब्लास्ट की आवाज इतनी तेज थी कि, बगल में पहुंचा बाइक सवार कमलेश सीधे कार में अनियंत्रित होकर टकरा गया। चश्मदीद बताते हैं कि, टक्कर इतनी जोरदार थी कि, बाइक सवार कई फिट ऊपर उछल कर बाइक सहित तालाब में जा गिरा, जिससे उसके एक पैर और हाथ में दो जगह फैक्चर हो गया, और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर, हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। मामले में थाना प्रभारी राकेश सिंह का कहना है कि, घटना संज्ञान में आते ही मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं उनका यह भी कहना है कि, बाइक और कार को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।





0 टिप्पणियाँ