रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज कस्बे के गांधीनगर मोहल्ले का रहने वाला शिवा 25 पुत्र सुशील कुमार की आज भवन निर्माण में शटरिंग लगाते समय विद्युत तार से सरिया के टच हो जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
आपको बता दें कि, घटना कोतवाली क्षेत्र के देवरी मजरे ओया गांव में आज सुबह 9:00 बजे घटित हुई। शिवा गांव के रहने वाले चंद्रिका प्रसाद के मकान में मजदूरी करने गया था। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी सपना और डेढ़ वर्ष की लड़की का काव्या हैं। उधर मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

0 टिप्पणियाँ