हाई स्कूल की टॉपर छात्रा रोशनी यादव बनी 1 दिन की थाना अध्यक्ष।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: सरकार द्वारा नारी शक्ति को जागृत करने व शक्तिशाली बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के तहत स्थानीय कस्बे के उत्कर्ष इंटर कॉलेज की छात्रा रोशनी यादव को 1 दिन का थाना अध्यक्ष बनाया गया। इस छात्रा द्वारा वर्ष 2019 की परीक्षा में हाई स्कूल की परीक्षा में 88% अंक प्राप्त कर विकासखंड व जनपद का नाम रोशन किया था। 


    आपको बता दें कि, निहाल खेड़ा मजरे तिलेंडा निवासी रामबरन यादव के घर जन्मी यह बालिका विलक्षण प्रतिभा की धनी है। उसकी प्रतिभा को देखते हुए सम्मानित करने के उद्देश्य से सरकार की मंशा के अनुरूप थाना अध्यक्ष राकेश सिंह ने 1 दिन के लिए अपने समस्त अधिकार प्रदान कर थाना अध्यक्ष बनाया। थाना अध्यक्ष की कुर्सी पर आसीन सुश्रीयादव द्वारा पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि, उसे इस पद पर आसीन होने के बाद जहां एक विलक्षण अनुभूति प्राप्त हुई है। वहीं पुलिस विभाग के ऊपर कितनी जिम्मेदारियों का बोझ है। इसका भी उसे एहसास हुआ है।


     रोशनी यादव के सम्मान पर जहां उसके माता पिता प्रफुल्लित है तो वहीं विद्यालय के संस्थापक भगवान कुमार अवस्थी प्रबंधक  आशा अवस्थी, अनुभव अवस्थी सहित समस्त विद्यालय के अध्यापकों तथा अन्य स्टाफ गौरव की अनुभूति कर रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ