सभी शिक्षण संस्था पोर्टल पर पंजीकरण एवं के0वाई0सी0 का कार्य 4 दिवस के अन्दर अभीयान चलाकर करे पूर्ण-सीडीओ
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल ने उच्च शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आदि सम्बन्धित अधिकारियों को केन्द्र पुरोनिधानित छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर शिक्षण संस्थाओं के पंजीकरण एवं के0वाई0सी0 में प्रगति लाये जाने के लिए पूर्व में निर्देशत किया गया था परन्तु जनपद में 3633 शिक्षण संथाए पोर्टल पर प्रर्दशित हो रही है, जिसमें से 1463 का रजिस्ट्रेशन कराया गया, जिसमें से 852 का मात्र के0वाई0सी0 कार्यालय को उपलब्ध करायी गयी है। प्रगति अत्यन्त धीमी होने के कारण उच्चाधिकारियों द्वारा काफी रोष प्रकट किया गया है।
आपको बता दें कि, अभिषेक गोयल ने कहा है कि, समस्त शिक्षण संस्था संलग्न प्रारूप को भरकर सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। संस्था द्वारा प्रारूप पर अंकित किये गये मोबाईल नम्बर पर संस्था की आई0डी0 और पासवर्ड भेजा जायेगा। मोबाईल नं0 प्राप्त लागिन आई0डी0 एवं पासवर्ड से अपनी संस्था का मास्टर डाटा नेशनल स्कालरशिप पोर्टल ;ीजजचेरूध्ध्ेबीवसंतेीपचेण्हवअण्पदद्ध पर आनलाईन भरेंगे। लाॅगिन करने के उपरान्त के0वाई0सी0 फार्म को सावधानी पूर्वक त्रुटि रहित आनलाईन भरा जाये। के0वाई0सी0 फार्म भरते समय संस्था के स्कालशिप नोडल अधिकारी का पहचान पत्र (आधार, डी0एल, वोटर आईडी कार्ड आदि) आनलाईन अपलोड किया जायेगा आदि उक्त प्रक्रिया पूर्व करने के उपरान्त सम्बन्धित शिक्षण संस्था में अध्ययनरत अल्पसंख्यक वर्ग के योजनान्तर्गत पात्र छात्र/छात्राओं द्वारा उक्त वेबसाइड पर आनलाईन आवेदन किया जायेगा, जो संस्था की आईडी पर प्रदर्शित होगा। शिक्षण संस्था द्वारा अपनी आईडी से उक्त आवेदन पत्रों को परीक्षणोपरान्त आनलाईन अग्रसारित किये जाने की कार्यवाही की जायेगी।
मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जनपद में संचालित सभी शिक्षण संस्थाओं को पोर्टल पर पंजीकरण एवं के0वाई0सी0 कराने हेतु युद्ध स्तर पर कार्यवाही करते हुए 100 प्रतिशत पंजीकरण/के0वाई0सी0 का सत्यापन कराये जायेगें। जनपद के समस्त शिक्षण संस्थाओं का पंजीकरण हेतु अपने अधीनस्थ समस्त शैक्षिक संस्थाओं का नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर पंजीकरण तथा के0वाई0सी0 का कार्य अभियान के रूप में चलाकर 4 दिवस के अन्दर पूर्ण करने के साथ ही यह भी ध्यान दिया जाए कि गलत शिक्षण संस्थाओं को पंजीकरण हेतु आवेदन पत्र कदापि अग्रसारित न किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होगी तथा यदि निर्धारित समय में आपके स्तर से उक्त कार्य पूर्ण नही किया जाता है तो इसे गम्भीरता से लेते हुए कार्यवाही की जायेगी।

0 टिप्पणियाँ