अवैध मद्य निष्कर्षण व मदिरा के निर्माण एवं बिक्री अड्डों को समाप्त करने के लिए चलेगा 15 दिवसीय विशेष प्रवर्तन अभियान।। Raebareli news ।।

 

डीएम द्वारा गठित सयुक्त टीमें करेगी प्रभावी प्रवर्तन का कार्य

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: आबकारी आयुक्त के निर्देश के अनुपालन में 15 दिवसीय विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर अवैध मद्य निष्कर्षण अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री के अड्डो को समाप्त करने हेतु जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव द्वारा आबकारी, पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त 6 टीम बनाकर प्रभावी प्रवर्तन कार्य किये जाने हेतु निर्देश दिये गये है।    

     आपको बता दें कि, गठित टीमों में सम्बन्धित सभी तहसीलों के एसडीएम, पुलिस उपाधीक्षक तथा आबकारी निरीक्षक क्षेत्रवार प्रभावी प्रर्वतन का कार्य करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ