सौभाग्य किट योजना के तहत 12 सौ लोगों को दिए जाएंगे निशुल्क कनेक्शन।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महाराजगंज/रायबरेली: विद्युत उप केंद्र महराजगंज में सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना सौभाग्य योजना के तहत ग्रामीणों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिए जा रहे हैं। जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्र के पात्र व्यक्ति को आधार कार्ड की फोटो कॉपी व दो पासपोर्ट फोटो लेकर विद्युत उप केंद्र महराजगंज पहुंचकर निशुल्क कनेक्शन का लाभ उठावे। उक्त उद्गार अवर अभियंता अवनीश कुमार ने अपने कार्यालय पर स्थित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए व्यक्त किए हैं।

     आपको बता दें कि, क्षेत्र के चंदापुर फीडर, हलोर फीडर, हरदोई फीडर, डेपार मऊ फीडर के सौभाग्य किट योजना के नोडल अधिकारी अवर अभियंता अवनीश कुमार ने बताया कि, ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र लाभार्थी  सरकार की इस योजना के तहत सौभाग्य योजना में 1200 लोगों को नि:शुल्क कनेक्शन किए जाएंगे, तथा प्रत्येक लाभार्थी को एक एलईडी बल्ब, एनसीबी जीआई पाइप, 40 मीटर केबल, बोर्ड  मीटर दिया जाएगा। पात्र लाभार्थी सोमवार से विद्युत उप केंद्र महराजगंज में आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के 48 घंटे के अंदर पात्र लाभार्थी व्यक्ति को सौभाग्य योजना का लाभ दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ