रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: विगत 2 सप्ताह पूर्व कोतवाली क्षेत्र के हिलहा गांव में मारपीट के दौरान हुई हत्या के मामले में आखिरकार आज दिनांक 25 नवंबर 2020 को सुबह 7:00 बजे तेजतर्रार कोतवाली प्रभारी शरद कुमार द्वारा हलोर तिराहे पर नामजद छठे अभियुक्त को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के हिलहा गांव में बीते 8 नवंबर 2020 को गांव में ही दो पक्षों के बीच बबूल की टहनी काटने को लेकर मारपीट हो गई थी। जिसमें मोनू नाम का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी इलाज के दौरान लखनऊ के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई थी, तो वहीं पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ धारा 302 जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। मुकदमा पंजीकृत होने के बाद कोतवाली प्रभारी शरद कुमार ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
मामले में एक अभियुक्त वांछित चल रहा था। जिसे आज 25 नवंबर 2020 दिन बुधवार को हलोर तिराहे पर कोतवाली प्रभारी शरद कुमार ने अमरदीप सिंह पुत्र हजारीलाल नाम के वांछित व्यक्ति को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में नामजद सब सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी शरद कुमार, एसआई रामबदन, कांस्टेबल उपेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल राजकिशोर रावत, कांस्टेबल अभिषेक कुमार आदि लोग मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ