पत्रकारपुरम में पुल के नीचे गुजर बसर करने वाले गरीबों के आशियाने पर चला प्रशासन का बुलडोजर।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: शहर के नेहरू नगर कॉलोनी के पास पत्रकारपुरम में अवैध कब्जा कर गुर्जर बंद करने वाले रोज कमाकर खाने वाले गरीब बेसहारा लोगों पर चला प्रशासन का बुलडोजर। हटाया गया अवैध कब्जा, और गिराए गए अवैध मकान, गरीबों ने किया विरोध। ड्राइवरी प्रशासन ने गरीबों की एक नहीं सुनी। अब गरीबों का कैसे होगा जीवन यापन। यह चर्चा संपूर्ण शहर में है।

       आपको बता दें कि, गरीबों को कई दिनों पूर्व से ही नोटिस देने के बावजूद इन लोगों ने जमीन नहीं खाली किया था, समय पूरा होने के बाद प्रशासन ने  बुलडोजर चलवा दिया। गरीबों के आशियाने गिराए गए। जानकारी के मुताबिक पूर्व में रायबरेली प्रशासन ने अवैध कब्जेदारों को नोटिस दिया था, और कई बार समझाया भी था। लेकिन इन लोगों ने जमीन को खाली नहीं किया, तब पुलिस बल के साथ रायबरेली प्रशासन में सीओ सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट ने मामले को संज्ञान में लेते हुए, आज पत्रकारपुरम में किए हुए अतिक्रमण को पुलिस प्रशासन की मदद से गिरा दिया। जिससे वहां रहने वाले गरीबों को जो टीना बिछाकर अपने परिवार का जीवकोपार्जन कर रहे थे, उन्हें हटा दिया गया। वहां रहने वाले सभी गरीब प्रशासन से गुहार लगाते रहे, लेकिन प्रशासन ने उनकी एक नहीं सुनी।


   यहां रह रहे गरीबों को प्रशासन समझा रहा था कि, मुंशीगंज में खाली पड़े मकान में शिफ्ट हो जाएं, और जैसे ही व्यवस्था होती है, इन सभी को काशीराम आवास कॉलोनी में व्यवस्था कर दी जाएगी। लेकिन पीड़ित गरीब लोगों ने प्रशासन की नहीं मानी, यहां रह रहे गरीबों का कहना था कि, वे कई सालों से यहां रह रहे हैं। यह सभी लोग उतनी दूर रहने नहीं जा सकते है, यह बात प्रशासन के आगे रखी, बावजूद प्रशासन ने उन्हें सामान हटाने का आदेश दिया।

    यहां रह रहे लोगों ने हटकर कबीर आश्रम की बाउंड्री की तरफ अपने सामान को शिफ्ट करने लगे है। अब आगे देखने वाली बात यह होगी कि, जो कबीर आश्रम समेत अन्य लोगों ने कब्जा किया है, प्रशासन इन पर कब कार्रवाई करता है। दूसरी तरफ प्रशासन ने अभी तक अतिक्रमण क्यों नहीं हटाया। इस पर भी प्रशासन को विचार करना होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ