महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के रायबरेली हैदरगढ़ रोड पर स्थित महावीर स्टेडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में बोर्ड के आदेशानुसार फिट इंडिया अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। कॉलेज में आयोजित समारोह की अध्यक्षता प्रबंधक अवधेश प्रताप सिंह ने की।
कमल बाजपेई प्राचार्य
आपको बता दें कि, कॉलेज के प्राचार्य कमल बाजपेई ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से व्यायाम खेलकूद एवं अन्य शारीरिक क्रियाओं के माध्यम से अपने शरीर को फिट रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, इस आंदोलन को जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा, तथा आम लोगों को जोड़कर प्रधानमंत्री के फिट इंडिया कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा।
श्री बाजपेई ने कहा कि, स्वस्थ रहना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि, इस सप्ताह योग, भाषण तथा स्वस्थ रहने हेतु परिचर्चा, जागरूकता हेतु पोस्टर, कविता संकलन, निबंध, लेखन कराया गया। आज के समय में कोविड-19 के दृष्टिगत आयोजन का महत्व और भी बढ़ गया है। बच्चों द्वारा जागरूकता हेतु उत्कृष्ट पोस्टर बनाए गए हैं।
अवधेश प्रताप सिंह प्रबंधक
वहीं विद्यालय के प्रबंधक अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि, व्यायामात् लभते स्वास्थ्यं दीर्घायुष्यं बलं सुखं। आरोग्यं परमं भाग्यं स्वास्थ्यं सर्वार्थसाधनम्।। श्री सिंह ने इसका मतलब भी समझाया और कहा कि, व्यायाम से स्वास्थ्य, लंबी आयु, फल और सुख की प्राप्ति होती है। निरोगी होना परम भाग्य है, और स्वास्थ्य से अन्य सभी कार्य सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि, आज लोगों की हालत बदल गई है। लोगों की शारीरिक गतिविधियां घट गई है, और उनकी निर्भरता गैजेट पर बढ़ गई है। वे हर कदम का हिसाब लगाते हैं। अच्छा लगता है, जब देश में लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होते हैं, लेकिन बहुत से लोग ऐसे हैं, जो अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते। बहुत से लोग ऐसे हैं, जो खाते समय ध्यान नहीं रखते, लेकिन डाइटिंग पर खूब ज्ञान देते हैं। आपका फिटनेस गैजेट से ठीक नहीं होता, आपके एटिच्युड से ठीक होगा।
उन्होंने कहा कि, आप घर में जिम बनाते हैं, और उसकी सफाई के लिए नौकर रखते हैं। फिट इंडिया अभियान पर भारत सरकार के खेल मंत्रालय के अलावा मानव संसाधन विकास मंत्रालय, पंचायती राज्य मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय जैसे मंत्रालय आपसी तालमेल से काम कर रहे हैं।
श्री सिंह ने यह भी कहा कि, युवाओं को हार्डअटैक होना बहुत चिंताजनक स्थिति है। हमें इससे बचने की कोशिश करनी है। लाइफ स्टाइल की वजह से पढ़ती बीमारियां लाइफ़स्टाइल डिसऑर्डर की वजह से होती है। लाइफ स्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव करके हम इन बीमारियों से बच सकते हैं। इन बदलाव के लिए देश को प्रेरित करने का नाम ही फिट इंडिया मूवमेंट है। उन्होंने कहा कि, जो फिट है, वह हिट है। केचवर्ड के साथ फिट इंडिया अभियान की शुरुआत हो चुकी है। फिट इंडिया अभियान में उद्योग जगत, फिल्मी जगत, खेल जगत के अलावा अन्य अनेक हस्तियां शामिल हुई है, श्री सिंह ने कहा कि, स्वस्थ और समृद्धि जीवन की जरूरी शर्त है। हमारी संस्कृति में ही फिटनेस पर ध्यान नहीं दिया गया है। किसी बीमारी के बाद परहेज के रूप में भी हम स्वास्थ्य को बेहतर बनाने वाले काम करते हैं।




0 टिप्पणियाँ