प्रभात साहू ने श्री शारदा सिंह क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित रायबरेली चैंपियंस लीग 2020 टूर्नामेंट का किया उद्घाटन।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्रिकेट खेलों की दुनिया में आज अपनी लोकप्रियता चरम पर है, और भारत में क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रतिभा की कमी नहीं है। सुदूर ग्रामीण अंचलों में एक से एक होनहार खिलाड़ी पड़े हुए हैं। लेकिन उनको सही सुविधाएं और उचित वातावरण नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए खेल प्रेमी संगठनों को आगे आना होगा, तथा ग्रामीण अंचलों में इन प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए बड़े स्तर पर टूर्नामेंटों का आयोजन किया जाना चाहिए। यह विचार उन्होंने शहर में श्री शारदा सिंह क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में रायबरेली चैंपियंस लीग 2020 के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए है।



    आपको बता दें कि, अपने समय में धुरंधर क्रिकेटर के रूप में जाने जाने वाले प्रभात साहू खेलों के आयोजन से बहुत लगाव रखते हैं, और क्रिकेट तथा बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं आयोजित कराया करते हैं। इस बार उन्होंने रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पर क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया, और मौजूद खिलाड़ियों तथा टूर्नामेंट आयोजकों से परिचय प्राप्त किया।






    उन्होंने कहा कि, ग्रामीण क्षेत्र में खेलों को प्रोत्साहन देने के मामलों में प्रदेश की सरकार से यह मांग करते हैं कि, अधिक से अधिक सुविधाएं शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उपलब्ध कराई जाएं। ताकि, छिपी हुई प्रतिभाओं को निखर कर आगे आने का मौका मिले।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ