जालसाज़ों ने बैंक खाते से एटीएम द्वारा निकाल लिए गए 34 हजार रुपए।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज कस्बे के रहने वाले एक व्यापारी के खाते से  फर्जी एटीएम कार्ड द्वारा दो अलग-अलग तारीखों में ₹34000 अज्ञात जलसा जो द्वारा निकाल लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में भुक्तभोगी की तहरीर पर महराजगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

     आपको बता दें कि, कस्बे के वार्ड नंबर 9 आनंद नगर के रहने वाले अरविंद वर्मा पुत्र राम निरंजन वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि, उनके बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता संख्या 560100023800 का खाता है। इसी खाते के नंबर पर उसने एटीएम कार्ड ले रखा है। विगत 7 तारीख को डुप्लीकेट एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर अज्ञात जालसाजों ने 25000 और उसके अगले दिन यानी 8 तारीख को ₹9000 निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उसे पता चला तो उसने बैंक में जाकर शिकायत दर्ज कराई। किंतु बैंक कर्मियों ने कोई कार्यवाही नहीं की तब जाकर उसने पुलिस को तहरीर दी।

     मामले में कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि, तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की विवेचना कर दोषियों को पकड़ा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ