छठ पूजा को लेकर अधिकारियों ने घाटों का किया निरीक्षण।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा

डलमऊ/रायबरेली: आगामी छठ पूजा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने कमर कस ली है। गुरुवार को तैयारियों को लेकर एडिशनल एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ,क्षेत्राधिकारी अशोक सिंह एवं तहसीलदार प्रतीत त्रिपाठी ने स्नान घाटों का निरीक्षण किया। 

     आपको बता दें कि, निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एडिशनल एसपी ने कहा कि, घाटों पर प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त की जाए, दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को गंगा नदी में सुरक्षित स्नान कराने के लिए गंगा नदी के अंदर बैरिकेडिंग की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं।   स्नान घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ कोई अनहोनी ना हो, इसके लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़, विनोद निषाद, वरिष्ठ लिपिक सोहराब अली सहित आदि लोग मौजूद रहे



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ