मिशन शक्ति एंटी रोमियो स्क्वायड टीम ने छात्राओं को किया जागरूक।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा

डलमऊ/रायबरेली: महिलाओं एवं बालिकाओं के खिलाफ बढ़ते हुए अपराध से महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश के थानों में महिला हेल्पलाइन एवं एंटी रोमियो स्क्वायड टीम का गठन किया है। जिसके तहत आज डलमऊ तहसील के पखरौली स्थिति एवं डलमऊ क्षेत्र की शिक्षा में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले विद्यालय आर्यन दीप माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक गणेश कुमार की अध्यक्षता में महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत मिशन शक्ति का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

    आपको बता दें कि, इस मौके पर डलमऊ मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो के प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि, मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र में इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करके ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरी क्षेत्र की महिलाओं एवं बच्चियों को बढ़ते हुए अपराध के खिलाफ जागरूक करना बहुत आवश्यक है, ताकि बच्चियों और महिलाओं के अंदर सुरक्षा के भाव और अपराधियों के अंदर डर के भाव हो।अपराध के खिलाफ जारी हेल्पलाइन नंबर बताकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया दिया।

     प्राशिक्षक मुस्कान रावत ने बच्चियों को कराटे के हुनर सिखाये। एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम में महिला कांस्टेबल अंशु पवार,प्रियंका पांडे,मनोज यादव एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य यामिनी गुप्ता,अरविंद ,बृजेंद्र बाजपेई एवं कराटे संघ के महासचिव राकेश कुमार गुप्ता,कराटे एसोसिएशन के सचिव मनीष सिंह यादव एवं प्रशिक्षक दीपेश कुमार, अल्ताफ खान,मुस्कान रावत अंजली शर्मा,शुभम सोनकर, अमन सोनकर आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ